DwonloadDownload Point responsive WP Theme for FREE!

विवाह की अधिकतम उम्र और वर-वधु की उम्र में अंतर

सहदेव जी पूछ रहे हैं कि – – – 

कृपया बतायेँ की अधिक से अधिक विवाह की उम्र क्या है और लडके लडकी एक दूसरे से उम्र मेँ कितने छोटे बडे हो सकते हैँ?


उत्तर – – –

सहदेव जी,

भारत में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 18 वर्ष से कम बालिकाओं की और 21 वर्ष से कम बालकों के विवाह का प्रतिषेध करता है और इसे एक अपराध घोषित किया गया है। इस तरह विवाह के लिए न्यूनतम आयु लड़कियों के लिए 18 वर्ष तथा लड़कों के लिए 21 वर्ष पूर्ण कर लेना है। लेकिन विवाह के लिए कोई भी अधिकतम आयु निर्धारित नहीं है। इस से अधिक आयु का होने पर कोई भी स्त्री या पुरुष विवाह के योग्य है। 
प के प्रश्न का दूसरा भाग यह जिज्ञासा प्रस्तुत करता है कि विवाह करने वाले स्त्री-पुरुष की आयु में कितना अंतर होना चाहिए? और उस के संबंध में कोई कानूनी प्रावधान है या नहीं? तो वयस्क स्त्री-पुरुष किसी भी उम्र के हों या उन की आयु में कितना भी अंतर हो वे विवाह करेंगे तो वह अवैध नहीं होगा। वस्तुतः यह एक सामाजिक प्रश्न है, सामाजिक दृष्टि से अधिक आयु अंतर के विवाहों को बेमेल माना जाता है। इस तरह के विवाह परिवार के सामंजस्य की दृष्टि से उचित नहीं कहे जा सकते और उन्हें लंबे समय तक टिकाऊ बनाए रखने में अनेक व्यवहारिक और सामाजिक समस्याएँ उत्पन्न हो सकती हैं। लेकिन फिर भी वे अवैध नहीं कहे जा सकते हैं।  
Print Friendly, PDF & Email
One Comment