कोई दफ्तर के मामले में लड़की को परेशान पी.डी.एफ़ छापें ई-मेल
इस के लेख़क हैं Dineshrai Dwivedi   
Friday, 02 January 2009
भारत बंजारा पूछते हैं 

जब कोई व्यक्ति किसी लड़की को ऑफिशियल मैटर में परेशान करता है तो क्या करना चाहिए?

उत्तर 

बंजारा जी,

सब से पहले तो आप को धन्यवाद दूं कि आप ने आज तक का सब से छोटा सवाल तीसरा खंबा की कानूनी सलाह सेवा पर पूछा है।


आप के सवाल से कुछ भी पता नहीं लग रहा है। परेशान करने से आप का क्या तात्पर्य है? लड़की क्या किसी ऑफिस में काम करती है? या फिर उसे किसी ऑफिस में काम पड़ा है और वहाँ उसे परेशान किया जा रहा है? परेशान करने वाला व्यक्ति उस का अधिकारी है या फिर कोई ऑफिस का कोई कर्मचारी उसे परेशान कर रहा है? या ऑफिस के बाहर का व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है?


अब आप कहेंगे कि एक प्रश्न का उत्तर देने के बजाए मैं ने खुद आप से बहुत से सवाल कर दिए हैं।


बात यह है कि जब तक मामले के सारे जरूरी तथ्य सामने नहीं हो कोई भी कानूनी सलाह नहीं दी जा सकती है। इसलिए कृपया पहले आप अपनी समस्या के तथ्यों को ठीक से सामने रखें जिस से उन का कोई कानूनी हल या उपाय आप के सामने रखा जाए। आशा है आप अपनी समस्या को विस्तार से तथ्यों सहित सामने रखेंगे।


मैं यह बात आप को ई-मेल से भी पूछ सकता था। लेकिन तीसरा खंबा को अनेक प्रश्न इसी तरह बिना किसी तथ्यों के प्राप्त हो रहे हैं जिन का उत्तर दे पाना संभव नहीं होता। उन से तथ्य मांगे जाते हैं। तथ्य मिलने पर सब को उन की आवश्यकता के अनुरूप सलाह दे दी जाती है। यहाँ इस प्रश्न को और सलाह देने में उपस्थित हमारी समस्या को इसी लिए रखा गया है जिस से अन्य प्रश्न कर्ता भी संपूर्ण तथ्यों सहित प्रश्न को रखें। जितने अधिक तथ्य सामने होंगे सलाह भी उतनी ही सही, सटीक और उपयोगी हो सकेगी।


आशा है आप इसे अन्यथा नहीं लेंगे।


...........
आखरी बार संपादन किया गया ( Friday, 02 January 2009 )
 
 






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

इस वेबसाइट पर:

इस समय 5 अतिथि ऑनलाइन है

Syndicate


You are here:Home arrow ब्लॉग arrow कोई दफ्तर के मामले में लड़की को परेशान